सावधान! फिर आ रहा पश्चिमी विक्षोभ, इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी; बढ़ेगी ठंड, निकाल लीजिए रजाई-कंबल
नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- दिवाली पर बढ़े प्रदूषण के बीच भले ही तापमान में बढ़ोत्तरी महसूस हुई हो और कई इलाकों में लोगों ने फिर से पंखे चलाने शुरू कर दिए हों लेकिन ये सिलसिला जल्द ही थमने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम भारत में 10 नवंबर की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने जा रहा है, जिसकी वजह से हिमालयी पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है और उत्तर के कई राज्यों में बारिश हो सकती है। इसकी वजह से पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ेगी और तापमान में गिरावट आएगी। लिहाजा, लोगों को कंबर और रजाई निकालनी पड़ सकती है। IMD ने ताजा बुलेटिन में कहा है कि निचले उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के इलाकों में निचले क्षोभमंडल में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा 10 नवंबर की रात से उत्तर-पश्चिमी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.