नई दिल्ली, मई 11 -- Power Bank Tips: हैदराबाद से आई इंडिगो फ्लाइट में एक यात्री के पावर बैंक में अचानक आग लग गई। केबिन में धुआं भर गया, जिसके बाद इमरजेंसी इवैक्युएशन करना पड़ा और यात्रियों को स्लाइड के जरिए बाहर निकाला गया। इस दौरान कुछ यात्रियों को हल्की चोटें भी आईं। राहत की बात यह रही कि हादसा फ्लाइट की लैंडिंग के समय हुआ, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। आजकल मोबाइल, लैपटॉप और टैबलेट को चार्ज करने के लिए लोग बड़े पैमाने पर पावर बैंक का इस्तेमाल करते हैं। ऑफिस जाना हो या ट्रैवल करना, पावर बैंक लोगों की जरूरत बन चुका है। यह आसानी से फोन और दूसरे गैजेट्स को चार्ज कर देता है, इसलिए ज्यादातर लोग इसे हर समय अपने साथ रखते हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से पावर बैंक में आग लगने और ब्लास्ट होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे लोगों की चिंता बढ़ ...