नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- मौसम विभाग ने अगले 2 दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तर-पश्चिम भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखा जा रहा है, जो उत्तर-पूर्वी अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच चक्रवाती सर्कुलेशन के रूप में मौजूद है। इसके प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में 7 अक्टूबर को बारिश होगी। इस दौरान गरज के साथ बौछारें, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बदरा बरस सकते हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब में भी मौसम खराब रहेगा। इसके अलावा, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में ओलावृष्टि की भी संभावना है। यह भी पढ़ें- राजस्थान के 9 जिलों में बारिश का अलर्ट, जय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.