सावधान! दूल्हे को नोटों के हार पहनाए तो घर आ जाएगी पुलिस, पाई-पाई का देना होगा हिसाब
नूंह, मई 23 -- दूल्हे के गले में डाली जाने वाली नोटों की मालाओं की अब हरियाणा की नूंह पुलिस जांच करेगी। शादी-विवाह में करोड़ों रुपये की नकदी और सोने जैसी दिखने वाली मालाओं के प्रदर्शन पर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। दिखावे की आड़ में अवैध लेन-देन, टैक्स चोरी और अपराध को बढ़ावा देने वालों पर कार्रवाई होगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के मुताबिक, जिले में शादी समारोहों के दौरान नोटों की मालाओं का प्रदर्शन तेजी से बढ़ा है। कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें दूल्हे को लाखों और करोड़ों रुपये की मालाएं पहनाई जाती दिखाई देती हैं। बहरहाल, अब ऐसे आयोजनों पर विशेष नजर रखी जाएगी। पुलिस का कहना है कि इस तरह का दिखावा युवाओं को गलत संदेश देता है और मेहनत के बजाय अवैध पैसे की चमक को बढ़ावा देता है। प्रशासन का मानना है कि समाज में सादगी और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.