नई दिल्ली, मार्च 20 -- दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शुक्रवार तड़के भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी देखी गई। मौसम विभाग (आईएमडी) ने आज के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। गुरुवार रात से ही आसमान में छाए घने बादलों और ठंडी हवाओं ने दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में बहुत हल्की से हल्की बारिश, बिजली के साथ आंधी-तूफान और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को हुई बारिश के चलते अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है। बारिश और त...