बोकारो, फरवरी 27 -- झारखंड के बोकारो में चास अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका आम निर्वाचन की मतगणना शुक्रवार को चास कृषि बाजार समिति परिसर स्थित वज्रगृह में कराई जा रही है। मतगणना के दिन बड़ी संख्या में लोगों की संभावित भीड़ को देखते हुए विधि-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्रबंधन लागू किया है। गुरुवार को एसडीओ चास सुश्री प्रांजल ढांडा और ट्रैफिक डीएसपी विद्या शंकर ने संयुक्त रूप से बताया कि शुक्रवार सुबह 6 बजे से मतगणना समाप्ति तक भारी एवं छोटे वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं, ताकि आमजन को असुविधा न हो। यह आदेश मतगणना समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग धनबाद से आने और पुरुलिया और रांची जाने वाले भारी वाहनों का परिचालन तेलगड़िया मोड़-अमलाबाद-चंदन...