नई दिल्ली, अगस्त 14 -- भारत में अक्सर लोग अपने घर के बाहर सड़कों पर ही कार या बाइक पार्क कर देते हैं। इसके लिए उन्हें कोई फीस या जुर्माना नहीं देना पड़ता। लेकिन अगर आप बेंगलुरु में रहते हैं, तो जल्द ही यह आदत आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है। कर्नाटक सरकार ने एक नई पार्किंग पॉलिसी (Greater Bengaluru Area Parking Rules, 2026) का ड्राफ्ट पेश किया है। इस प्रस्तावित नीति के तहत, यदि आप अपनी गाड़ी अपने घर के बाहर सड़क पर खड़ी करते हैं, तो आपको 25,000 रुपये तक सालाना पार्किंग फीस देनी पड़ सकती है। सरकार ने इस ड्राफ्ट को आम जनता के सुझावों और आपत्तियों के लिए जारी कर दिया है।गाड़ियों के हिसाब से फीस तय होगी अगर यह नीति लागू होती है, तो घर के बाहर सड़क पर गाड़ी पार्क करने के लिए गाड़ियों के हिसाब से फीस तय होगी। ड्राफ्ट के अनुसार, छोटी कारों के मालिक...