सावधान! गुरुग्राम में आधा दर्जन कार के टायर-रिम उड़ा ले गए चोर, ईंटों के सहारे छोड़ा
पीटीआई, मई 10 -- गुरुग्राम के सेक्टर-93 से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शातिर चोरों ने शुक्रवार की रात 6 गाड़ियों के टायर और रिम चोरी कर लिए। चोरों ने वारदात को इतनी सफाई से अंजाम दिया कि आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस के मुताबिक, सुबह जब लोग सोकर उठे, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सड़क किनारे खड़ी उनकी महंगी गाड़ियां टायर के बजाय ईंटों के सहारे खड़ी थीं। चारों टायर और रिम चोरी कर लेने के बाद चोरों ने कार को उसी पोजिशन में खड़े रखने के लिए ईंटों का सहारा लिया ताकि टायर निकलने के बाद गाड़ी गिरे नहीं और कोई आवाज न हो। चोरी की गई गाड़ियों में ब्रेजा और विक्टोरिस जैसे लोकप्रिय मॉडल शामिल हैं। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम-सोहना हाईवे की दो लेन में भी दरार, जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे लोग400 से 500 की दूरी पर ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.