गाजियाबाद, अप्रैल 5 -- Ghaziabad News :गाजियाबाद में एलिवेटेड रोड पर चार पहिया वाहन 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ सकेंगे। वहीं, दोपहिया वाहन 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अधिक गति से नहीं दौड़ सकेंगे। इससे तेज वाहन चलाने पर चालान कटेंगे। गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने नगर निगम से एलिवेटेड रोड पर गति निर्धारित करने और बोर्ड लगाने के लिए कहा है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने 10.3 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड का निर्माण कराया था। यह एलिवेटेड रोड राजनगर एक्सटेंशन से शुरू होकर यूपी गेट (दिल्ली सीमा) से जुड़ रहा है। यूपी गेट के अलावा एनएच-9 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से भी जुड़ रहा है। यह भी पढ़ें- मधुबन बापूधाम अंडरपास को लेकर नया अपडेट, मेरठ रोड से जुड़ेंगी कई कॉलोनियां जीडीए ने एलिवेटेड रोड नगर निगम को हस्तांतरित कर दी है। इ...