नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- देश के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत और असम के आसपास निचले स्तर पर चक्रवाती सर्कुलेशन सक्रिय हैं। महाराष्ट्र के अंदरूनी हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव है। इसके प्रभाव से देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं देखने को मिलेंगी। 27 से 30 अप्रैल के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश होगी। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में कल बदलने वाला है मौसम, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत; IMD का क्या अपडेट पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल...