सिद्धार्थ, अप्रैल 2 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। गेहूं के सीजन में जिले में अगलगी की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हो जाती है। अभी शुरुआती दौर ही है बावजूद इसके अब तक 100 बीघा से अधिक की फसल जल चुकी है। अधिकांश आग लगी की घटनाएं खेतों में अवशेष जलाने को लेकर ही प्रकाश में आती हैं। डीएम शिवशरणप्पा जीएन इसे लेकर सख्त हो गए हैं। उन्होंने ऐसा करने वालों पर भारी भरकम जुर्माना लगाने के साथ जेल की सलाखों के पीछे भेजने तक का फरमान जारी किया है।डीएम ने कहा कि फसल काटने के बाद बचे अवशेषों को जलाने से आग लगी की घटनाएं होती हैं इससे किसानों की खड़ी फसलें जल कर नष्ट हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा करना अपरध है। अगर कोई दो एकड़ से कम अवशेष खेतों में जलाते हुए पाया गया उसे पांच हजार रुपये का जुर्माना भरना होगा। दो से पांच एकड़ तक अवशेष जलाने पर 10 हजार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.