नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए अदरक-लहसुन का पेस्ट वाला तरीका काफी पुराना है। पहले लोग इसे तुरंत पीसकर सब्जी में डाल लिया करते थे। समय की कमी होने के साथ अब लोग जिंजर-गार्लिक पेस्ट बाजार से खरीदकर लाने लगे और ये तरीका लोगों को काफी आसान लगा। छोटा वाले एक सैशे में ही पूरी सब्जी बनकर तैयारी हो जाती है। जिंजर-गार्लिक पेस्ट को हम बिल्कुल असली समझकर लंबे समय से खा रहे हैं, लेकिन अब इसमें भी मिलावट होने लगी है। सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए हम जिस सैशे का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह नकली भी हो सकता है। नकली पेस्ट खाना सेहत के लिए काफी नुकसानदायक है। कहीं आप भी मिलावटी अदरक-लहसुन का पेस्ट तो नहीं खा रहे हैं, ये पता करने के लिए कुछ तरीकों से असली-नकली की पहचान करें।अदरक-लहसुन के पेस्ट की पहचान कैसे करें1. हथेली पर रगड़ें हथेली पर...