नई दिल्ली, जून 21 -- गर्मी-बरसात के मौसम में सांप-बिच्छू जैसे खतरनाक जीव ठंडी या फिर नमी वाली जगहों पर छिपने की कोशिश करते हैं। खासतौर पर सांप कभी बाइक तो कभी स्कूटी के इंजन में छिपकर बैठ जाते हैं। कई बार ये ऐसे छिपते हैं कि पता भी नहीं चलता और गाड़ी चलाने पर अचानक निकल पड़ते हैं। इससे इंसान की जान को खतरा होता है और साथ ही सांप की भी। गर्मियों-बरसात में कहा जाता है कि बाइक-स्कूटर को पहले चेक करें फिर चलाएं या फिर जूतों को चेक करके पहनें, जिससे उसमें छिपा जीव दिख जाए। अगर आपकी बाइक में कभी सांप छिपा बैठा हो तो घबराने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। उसे सावधानी से आप निकालकर बाहर कर सकते हैं और वह भी बिना मारे। अगर सांप को मारने की कोशिश करेंगे तो गाड़ी भी खून से गंदी होगी और सांप अंदर ही घुसकर मर सकता है, जिसे निकालने में मुश्किल होगी। तो चल...