पीटीआई, मार्च 27 -- दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम के कॉन्सर्ट के चलते ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। कॉन्सर्ट के वजह से सेंट्रल और ईस्ट दिल्ली के कुछ मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। कॉन्सर्ट 28 मार्च को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक होगा। एडवाइजरी के मुताबिक 'सतरंगी रे' कॉन्सर्ट के लिए दर्शकों की आवाजाही के चलते दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। आईपी ​​मार्ग, विकास मार्ग और राजघाट और आईपी डिपो के बीच स्थित रिंग रोड जैसे महत्वपूर्ण मार्गों पर ट्रैफिक को कंट्रोल किया जाएगा।भारी वाहनों को आने की अनुमति नहीं राजघाट से आईपी मार्ग की ओर दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों को आने की अनुमति नहीं होगी। एडवाइजरी के मुताबिक, स्टेडियम में एंट्री के लिए खास रास्...