नई दिल्ली, जुलाई 7 -- Delhi Jaipur Highway Traffic Advisory: अगर आप दिल्ली से गुरुग्राम होते हुए जयपुर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) का एक हिस्सा धंसने के बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने साफ कहा है कि अगले कुछ समय तक इस रूट पर लंबा ट्रैफिक जाम लग सकता है। ऐसे में यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है।कहां रहेगा सबसे ज्यादा जाम? दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, एनएच-48 पर इफको चौक से नरसिंहपुर तक करीब 8 से 10 किलोमीटर लंबा जाम लगने की आशंका है। सड़क धंसने के बाद एहतियात के तौर पर हाईवे की दो लेन बंद कर दी गई हैं। इसका सीधा असर जयपुर की ओर जाने वाले वाहनों पर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- एक घंटे की बारिश में डू...