नई दिल्ली, मार्च 1 -- दिल्ली में 2 मार्च को 'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड' स्कीम को लॉन्च किया जाएगा। पब्लिक ट्रांसपोर्ट को सुगम बनाने की दिशा में रेखा गुप्ता सरकार का यह अहम कदम माना जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में 'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड' लॉन्च करेंगी। लॉन्च इवेंट के वजह से कुछ मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था पर भी असर पड़ने वाला है। ऐसे में वाहन चालकों को घर से थोड़ा जल्दी निकलने या फिर ट्रैफिक से प्रभावित मार्गों पर यात्रा से बचने के लिए कहा गया है। यातायात व्यवस्था पर डीसीपी ट्रैफिक (सेंट्रल रेंज), निशांत गुप्ता ने कहा है कि 'इस कार्यक्रम के लिए बसों का आना सुबह लगभग 8:30 बजे से शुरू हो जाएगा। इंदिरा गांधी स्टेडियम में करीब 400 बसें पहुंचेंगी। इस दौरान 10,000 लाभार्थी और लगभग 500 से 600 वाहन आएंगे। बसों क...