गुरुग्राम, जून 8 -- गुरुग्राम में बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी से जो थोड़ी राहत मिली हुई है वह जल्द ही खत्म हो सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को संभावना जताई है है कि इस हफ्ते शहर में हीटवेव की वापसी हो सकती है। मौसम विभाग ने इस हफ्ते गुरुग्राम में मंगलवार से गुरुवार तक भीषण गर्मी और शुष्क मौसम का येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि एक दिन पहले के मुकाबले 2 डिग्री कम था। आईएमडी ने अगले तीन दिन में तापमान 4 से 5 डिग्री बढ़ने का अनुमान जताया है।बुधवार को तापमान 43 डिग्री पहुंचेगा आईएमडी के अधिकारी के मुताबिक 'उत्तरी हरियाणा और उसके आसपास के इलाकों में करीब 1.5 किलोमीटर तक फैले हल्के चक्रवात का गुरुग्राम पर खास असर नहीं पड़ेगा। हालांकि अगले कुछ दिनों में...