देवघर, मार्च 17 -- देवघर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों के बीच खागा से एक मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ संदिग्ध लोग अपने आपको सरकारी अधिकारी या बैंक कर्मी बताकर लोगों के घरों में पहुंच रहे हैं। ये लोग लोगों को झांसा देते हैं कि वे उन्हें आर्थिक मदद या जमीन-संबंधी लाभ दिला देंगे। इसके नाम पर ग्रामीणों से उनकी जमीन के कागजात, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता विवरण और अन्य जरूरी दस्तावेज लिए जाते हैं। सूत्रों के अनुसार, सोमवार को खागा क्षेत्र में एक व्यक्ति ने स्थानीय निवासी को अपने आपको अधिकारी बताकर उसके सभी कागजात जुटा लिए। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित के नाम पर प्राइवेट बैंक से कर्ज लिया और रकम अपने पास रख ली। मामले का खुलासा तब हुआ जब बैंक द्वारा भेजी गई ओटीपी वेरिफिकेशन में पीड़ित को सारी जानकारी मिल...