महोबा, मई 12 -- महोबा, संवाददाता। बांध, नदी में पानी में डूबने से हो रही मौतों को रोकने के लिए प्रशासन के द्वारा एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से सुरक्षा नियमों के पालन करने की अपील की गई है। बच्चों को तालाब और नदी के आस पास नहाने से रोकना चाहिए। जिला प्रशासन के द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि जिले में पानी में डूबने से हुई मौतों की घटनाओं में इजाफा हुआ है। गर्मी के मौसम में बच्चे बुजुर्ग तालाब और नदियों में स्नान करने जाते है। सुरक्षा में चूक से हादसों का खतरा रहता है। बांधों और तालाब आदि में स्नान के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए। यह भी पढ़ें- बढ़ती गर्मी में नहर-तालाबों से दूर रहने की अपील अगर तैरना न आता हो तो बांधों और नदियों से दूर रहना चाहिए। लोग अपने बच्चों को पानी से दूर रखें। अगर कोई व्यक्ति डूब रहा हो तो उसे बचाने का प्रयास कर...