भभुआ, मार्च 2 -- होली पर लजीज व्यंजन खिलाने व मेहमाननवाजी में हर कोई रहता है तैयार खाद्य सामग्री की खरीदारी करने से पहले असली-नकली की पहचान जरूरी (होली) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। होली में काफी अतिथि आते हैं। मेहमाननवाजी में हर कोई जुटा रहता है। इसके लिए मीठे-नमकीन कई तरह के लजीज व्यंजन पकाए जाते हैं। जिसे जो पसंद आए वह खाते हैं। इन चीजों को तैयार करने के लिए बाजार से जरूरी सामग्री की खरीदारी की जाती है। खरीदारी करने की होड़ में लोगों का ध्यान मिलावटी की ओर नहीं जा पाता है या वह उसकी पहचान नहीं कर पाते हैं। मिलावटी चीजों को खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। होली में लोग खोवा, पनीर, दूध, मैदा, पिस्ता, काजू, नारियल, बादाम आदि चीजों से पकवान तैयार करते हैं। खोवा व पनीर में मिलावट करके बेचा जाता है। इससे स्वाद में कमी आती है और सेहत भी प्रभावित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.