नई दिल्ली, जुलाई 9 -- मूसलाधार बारिश ने इस वक्त भारत से लेकर चीन तक में तबाही मचा रखी है। पड़ोसी देश चीन में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। यहां लगातार हो रही बारिश के बाद कई शहरों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। वहीं स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक अलग अलग घटनाओं में अब तक करीब 40 लोगों की मौत हो गई है। इस बीच अब यहां सांपों का आतंक फैल गया है। जानकारी के मुताबिक पानी के तेज बहाव में एक फार्म के ढह जाने से वहां से करीब 900 सांप बाहर निकलकर बह गए। इनमें जहरीले कोबरा भी शामिल हैं। अब लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। सांपों का यह आतंक हेंगझोउ में फैला है। जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार रात आंधी-तूफ़ान और बाढ़ के बीच फार्म के सारे सांप बाहर निकल गए। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के हवाले से सामने सामने आए एक वीडियो में लोग कमर तक भरे पानी में लाठ...