नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- मंगल ग्रह भौम भी कहा जाता है। इसलिए मंगल के दिन जो अमावस्या होती है, उसे भौमवती अमावस्या कहते हैं। मंगल पहले और आठवें घर को रूल करते हैं। इस ग्रह के पास जीवन और मृत्यु दोनों का अधिकार है। लग्न यानि शरीर को ऊर्जा का संचरण करना मंगल का काम है। मंगल एक ऐसे ग्रह हैं जो 45 दिन कार्यकाल एक राशि में पूरा करते हैं। एक साल में करीब करीब 8 बार राशि बदलते हैं। ऐसे में एक साल इनका भ्रमण अधिक होता है। नए साल 2027 में मंगल 7 बार राशि बदल रहे हैं। आइए जानें मंगल को का किसके साथ खराब फल देता है।मंगल किसके साथ खराब फल देता है? ज्योतिर्विद नरेंद्र उपाध्याय ने मंगल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मंगल बहुत खास ग्रह हैं, कोई भी क्रिया इस पृथ्वी पर इनके बिना अधूरी है। मंगल रक्त हैं, उत्तेजना है, वैवाहिक स्थिति, लेकिन मंगल ही सभी ...