देवघर, फरवरी 16 -- साल 2026 का पहला और बेहद खास खगोलीय नज़ारा आज है। 17 फरवरी 2026 मंगलवार को लगने वाला यह वलयाकार सूर्य ग्रहण दुनियाभर में लोगों के बीच उत्सुकता है। रिंग ऑफ फायर कहलाने वाले इस अनोखे सूर्य ग्रहण में चंद्रमा, सूर्य को पूरी तरह ढक नहीं पाएगा और आसमान में आग के छल्ले जैसा अद्भुत दृश्य दिखाई देगा। इस संबंध में साइंस एंड मैथमेटिक्स डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय सचिव सह राष्ट्रीय दूरबीन निर्माण कार्यशाला भोपाल में अपनी भागीदारी निभाने वाले डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव ने कहा कि 17 फरवरी 2026 को साल का पहला वलयाकार सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। जिसे रिंग ऑफ फायर के नाम से जाना जाता है। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण दोपहर 3:26 बजे शुरू होकर शाम 5:42 बजे चरम पर पहुंचेगा और रात 7:57 बजे समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि सूर्य ग्रहण एक तरह ...