नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- साल 2025 के अंतिम दो महीने यानी नवंबर और दिसंबर में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहे हैं। इस दौरान गुरु, शुक्र, बुध, सूर्य और मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। 2 नवंबर को शुक्र तुला राशि में, 11 नवंबर को गुरु वक्री होकर कर्क राशि में, 16 नवंबर को सूर्य वृश्चिक में, फिर 5 दिसंबर को गुरु मिथुन राशि में और 6 दिसंबर को बुध धनु राशि में और 15 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशियों को लाभ ही लाभ होगा। इन राशियों की किस्मत चमक उठेगी। आइए जानते हैं, इन ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से किन राशियों को होगा लाभ- मिथुन राशि: आपके लिए यह समय बेहद भाग्यशाली बना देगा। लंबे समय से रुके हुए काम अब गति पकड़ेंगे और शिक्षा, लेखन, मीडिया या संचार से जुड़े लोगों को बड़ा ब्रेक ...