मधुबनी, मार्च 15 -- मधुबनी, निज संवाददाता। समाहरणालय के सामने आंबेडकर प्रतिमा स्थल के पास भारत मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संयुक्त नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। यह आंदोलन देशभर में चल रहे चार चरणों के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का दूसरा चरण है, जिसके तहत 725 जिलों में धरना दिया जा रहा है। धरना में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तीन प्रमुख मांगों को लेकर अपनी आवाज उठाई। पहली मांग के तहत यूजीसी बिल में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए सख्त यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन बनाकर लागू किया जाना शामिल है। दूसरी मांग ओबीसी की जाति आधारित जनगणना कराने और उसमें अलग कॉलम बढ़ाने और तीसरी मांग के रूप में वर्ष 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा से मुक्त करना शाम...