गिरडीह, जुलाई 19 -- गिरिडीह। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का कुख्यात अजय महतो उर्फ टाइगर पिछले दो दशक से झारखंड के कई जिलों में आतंक का पर्याय बना हुआ था। अजय साल 2005 के आस-पास नक्सली संगठन में शामिल हुआ था। शुरूआत के दिनों में अजय को दस्ता सदस्य बनाकर रखा गया था। हालांकि धीरे-धीरे अजय को संगठन को मजबुत करने के लिए लेवी वसूलने एवं पुलिस के साथ मुठभेड़ कर ज्यादा से ज्यादा हथियार, गोला, बारूद जमा करने की जिम्मेवारी सौंपी गई। इसके बाद अजय नक्सल संगठन के अन्य दस्ता के संपर्क में आकर झुमरा पहाड़, लुगु पहाड़, सारण्डा जोन के घने जंगलों एवं पहाड़ी क्षेत्रों में हाईड आउट बनाकर मुख्य नक्सल घटनाओं को अंजाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही इनका प्रभाव भी नक्सल संगठन में काफी बढ़ने लगा। पूर्व में अजय पारसनाथ क्षेत्र में एरिया कम...