साल में 5 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी नहीं, निजी स्कूलों की फीस पर शुभेंदु सरकार की लगाम
नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- हर साल अप्रैल आते ही अभिभावकों के माथे पर बल पड़ जाते हैं। फीस बढ़ने की चिट्ठी घर पहुंचती है और बजट गड़बड़ा जाता है। अब इस पर सरकार ने सीधा हस्तक्षेप किया है। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने निजी स्कूलों के प्रिंसिपलों से साफ कह दिया है कि सालाना फीस बढ़ोतरी 5 फीसदी की सीमा पार नहीं करनी चाहिए। शुक्रवार को न्यू टाउन कन्वेंशन सेंटर में करीब 50 स्कूलों के प्रिंसिपलों के साथ बैठक हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि सरकार हर स्कूल का फीस ढांचा देखेगी। कोई स्कूल अगर इस सीमा से ऊपर जाना चाहता है तो उसके मामले की अलग से जांच होगी। छूट मिलेगी या नहीं यह उसी के बाद तय होगा। सबसे अहम बात यह है कि इस साल जिन स्कूलों ने 5 फीसदी से ज्यादा रकम वसूली है उन्हें वह लौटानी होगी। या फिर अगल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.