भागलपुर, मई 21 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में करीब साढ़े चार डिग्री सेल्सियस की उछाल आई तो बुधवार को दिन में बदरी के बावजूद गर्मी व उमस से लोग उबल गये। वहीं बीती रात में गर्मी के तेवर इस कदर तल्ख हुए कि इस साल पहली बार रात का पारा 27.0 डिग्री सेल्सियस को पार (27.4 डिग्री सेल्सियस) कर गया। इससे पहले 25 अप्रैल को इस साल का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा था। न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी ने मंगलवार की रात को इस साल की सबसे गर्म रात बना दिया। वहीं भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो रात अब ऐसे ही गर्मी व उमस की आंच में दहकेगी तो गुरुवार को दिन में लोग भीषण गर्मी का सामना करेंगे। जबकि शुक्रवार को आंधी चलने व गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। यह भी पढ़ें- बिहार के 5 जिलों में कल हीट वेव का र...