दरभंगा, जुलाई 3 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (एलएनमुटा) की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का परिचयात्मक मिलन समारोह विश्वविद्यालय के नरगौना परिसर स्थित जुबली हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी थे। इस अवसर पर शिक्षक संघ की ओर से कुलपति का अभिनंदन किया गया। कुलपति प्रो. चौधरी ने शिक्षक संघ कार्यकारिणी के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षकों का सबसे बड़ा हितधारक छात्र होता है। छात्र-छात्राएं ही विश्वविद्यालय का आधार हैं और शिक्षकों की सबसे बड़ी पूंजी। कुलपति ने सभी शिक्षकों से छात्र हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करने की अपील की। उन्होंने सुझाव दिया कि एलएनमुटा की बैठक का आयोजन रविवार को सेमिनार की तर्ज पर किया जाए, ताक...