हरिद्वार, अप्रैल 14 -- धर्मनगरी में धूप की तपिश से गर्मी में इजाफा हो रहा है। तपती धूप गर्मी का अहसास बढ़ा रही है। भीषण गर्मी में लोगों के पसीने निकल रहे है। साथ ही तेज धूप में लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। धूप की वजह से हवा में भी गर्मी बन गई है। वहीं बढ़ती गर्मी के बीच साल में दूसरी दफा पारा 36.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा था। यह भी पढ़ें- तीखी धूप ने छुड़ाया पसीना, गर्मी से लोग बेहाल मंगलवार को अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में आधा डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। साल में दूसरी दफा अधिकतम तापमान 36 ...