साल भर में 36 मरीज भी नहीं, लेकिन ड्यूटी दे रखी है आधा दर्जन नर्सों की
भागलपुर, मई 21 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (मायागंज अस्पताल) में स्टाफ नर्सों की भारी कमी है। आलम ये है कि अस्पताल के वार्डों में मरीजों की संख्या की तुलना में नर्सों की इतनी कमी है कि मरीजों को स्लाइन व इंजेक्शन देने के लिए भी परिजनों को जुगाड़ लगाना पड़ता है। कारण, नर्सों को मरीजों को उनके इलाज के अनुसार, दवा, इंजेक्शन देने या फिर खून का सैंपल लेने में दम निकल जाता है। नर्सों की इतनी कमी के बावजूद अस्पताल के कुछ वार्डों में साहबों की इस कदर मेहरबानी बरसती है कि वहां पर मरीज न के बराबर तो नर्सों की मौज भी होती है। इसी तरह अस्पताल में एक ऐसा वार्ड है जहां पर साल भर में 36 मरीज भी भर्ती नहीं होते हैं, लेकिन वहां पर साहबों ने छह स्टाफ नर्सों की तैनाती कर रखी है। यह भी पढ़ें- समस्याओं से घिरे अनुमंडल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.