उरई, अप्रैल 24 -- कुठोंद,संवाददाता कुठोंद ब्लॉक के ग्राम भदेख मे सिरसा दामर रोड से भिजवाहा डामर रोड तक खड़ंजरा निर्माण जिला पंचायत निधि द्वारा कराया गया। जिसमे 29.57 लाख रुपये ख़र्च दिखाया गया। इतना बड़ा बजट खर्च होने के बावजूद सड़क की हालत ऐसी है कि राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया? है। खेतों के बीच बने इस मार्ग पर हल्की आवाजाही में ही ईंटें खिसक रही हैं और सड़क की परतें उखड़ रही हैं। ग्रामीण विजय सिंह, अशोक कुमार, राजा भैया, जगदीश का आरोप है कि निर्माण के दौरान न तो मजबूत बेस डाला गया? और न ही तकनीकी मानकों का पालन किया गया। यही कारण है कि कुछ ही समय में सड़क पूरी तरह जवाब देने लगी। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब निर्माण की गुणवत्ता इतनी खराब थी, तो किस आधार पर कार्य को पूर्ण मानकर भुगतान कर दिया गया। क्या जिम्मेदार अधिकारियों ने मौके प...