उन्नाव, फरवरी 16 -- सोनिक। सदर तहसील के सराय कटियान गांव में यूपीडा द्वारा भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है। हालांकि कई किसान ऐसे हैं जो अधिग्रहण के कई माह बीतने के बाद भी मुआवजे से वंचित हैं। इसको लेकर सोमवार को यूपिडा एसडीम ऋचा सिंह व सदर तहसीलदार सुरभी गौतम ने किसानों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं जानी। हालांकि मुआवजा न आने के सवालों पर अधिकारी भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जनपद में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देन के लिए सराय कटियान गांव में औद्योगिक गलियारा विकसित किया जा रहा है। फेज वन के तहत गलियारा र्निमाण के लिए आवश्यक भूमि को अधिग्रहित किया जा रहा है। हालांकि इस अधिग्रहण के एवज में दिए जा रहे मुआवजे से किसान असंतुष्ट हैं। जिसको लेकर सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया। यूपीडा एसडीएम के नेतृत्व में आयोजित बैठक में फेस वन में भूमि अधिग्रहण से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.