पूर्णिया, अगस्त 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। साल भर पहले लापता हुए बालक का नहीं सुराग नहीं चल पाया है। हालांकि पुलिस का दावा है कि बच्चे की मां के कहने पर पूर्णिया समेत आसपास के जिलों में संचालित बाल पोषण केन्द्रों में उसकी खोजबीन कराई गई है। मामला मुफस्सिल थाना के सतडोव का है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया है कि बाालक की मां को आवेदन देने के लिए कहा गया था, परन्तु उन्होंने एफआईआर दर्ज कराने से इंकार किया है। गौरतलब है कि पिछले साल की 21 जुलाई को बालक घर से अचानक लापता हो गया था। जिसके बाद परिजनों की ओर से बालक की काफी खेजबीन हुई। परन्तु उसका कहीं ठिकाना नहीं मिला। थकहार कर परिजनों ने मुफस्सिल थाना में आवेदन दिया। पिछले साल 3 अगस्त को पुलिस ने सनहा दर्ज कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...