फतेहपुर, मार्च 28 -- फतेहपुर। सीबीएसई बोर्ड द्वारा संचालित शहर के सेंट ज़ेवियर्स हाई स्कूल में शनिवार को ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसमें वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। साल भर की मेहनत पाकर जहां बच्चों के चेहरों में खुशी झलकी तो वहीं उनके अभिभावक भी इतराते नजर आए। मेधावियों को ग्रेजुएशन गाउन एवं कैप पहना कर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अतिथियों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। रंग-बिरंगे परिधानों और आत्मविश्वास से भरपूर प्रस्तुति ने समारोह को यादगार बना दिया। प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका गुप्ता ने कहा कि आज का यह अवसर हमारे नन्हे विद्यार्थियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह केवल एक कक्षा से दूसरी कक्षा में प्रवेश नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, ज्ञान और नए सपनों की ओर बढ़ता एक सुंदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.