जमशेदपुर, मार्च 2 -- गर्मी की दस्तक के साथ ही शहर में बिजली संकट गहराने लगा है। मानगो समेत जमशेदपुर एरिया बोर्ड के करीब ढाई लाख उपभोक्ता प्रतिदिन औसतन आठ घंटे तक बिजली कटौती से परेशान हैं। दोपहर में लंबी कटौती और रातभर बाधित आपूर्ति ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई वार्डों में पूरी रात बिजली नहीं रहने से लोगों की नींद प्रभावित हो रही है। वहीं मोटर नहीं चल पाने से पेयजल संकट भी गहरा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि साल भर रखरखाव और मेटेनेंस के नाम पर कटौती की जाती रही, लेकिन गर्मी शुरू होते ही व्यवस्था चरमरा गई। कम वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से घरेलू उपकरण खराब होने का खतरा बढ़ गया है। बिजली की आंख-मिचौनी से व्यापारियों और छोटे उद्योगों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। मानगो के कई इलाकों में रात के दौरान दर्जनों बार बिजली ग...