नई दिल्ली, जून 17 -- साउथ की फिल्मों ने ऑरिजनल कहानियों और यूनिक प्रेजेंटेशन के दम पर कुछ वक्त के लिए बॉलीवुड की हालत पतली जरूर कर दी थी, लेकिन वक्त के साथ हिंदी सिनेमा ने दमदार कमबैक किया। बीते कुछ सालों में बॉलीवुड के कई अच्छी फिल्में दी हैं, अब आने वाले वक्त में कई और फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। इनमें से कुछ तो इसी साल रिलीज होने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसी 5 फिल्मों के बारे में जिनका काफी ज्यादा बज बना हुआ है। ये फिल्में अनाउंसमेंट के वक्त से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं, कुछ तो अगले 1-2 महीने में ही रिलीज होंगी।वेलकम टु द जंगल यह फिल्म सिनेमाघरों में 26 जून को रिलीज होने जा रही है। अक्षय कुमार, संजय दत्त, सुनील शेट्टी और अरशद वारसी जैसे कई सितारों से सजी इस फिल्म में एक्ट्रेसेज की भी पूरी फौज होगी। वेलकम फ्रेंचाइजी की पिछली स...