भदोही, जनवरी 2 -- भदोही, संवाददाता। साल के पहले ही दिन पुलिस आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई की। 12 आरोपितों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई के साथ ही संगीन धाराओं के 55 आरोपितों पर बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि नए साल के पहले ही दिन 28 अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कुल छह अभियोग दर्ज किए गए। जबकि नौ अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। गुंडा एक्ट में 1 आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बताया कि कुल कुल 12 शातिर, मनबढ गुंडा एक्ट में निरुद्ध हुए। 28 अभियुक्तों के विरुद्ध छह गैंग पंजीकरण की गई। इसके अतिरिक्त जनपदो में घटित हो रहे अपराधों को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है। दावा किया कि आधी आबादी से जुड़े मामलों में आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्ता...