लखीमपुरखीरी, जनवरी 2 -- दुधवा नेशनल पार्क में कड़ाके की सर्दी के चलते नए साल के पहले दिन जहां सुबह दुधवा खाली-खाली नजर आया। वहीं दोपहर होते ही अन्य जनपदों से आए पर्यटकों से दुधवा गुलजार हो गया। वहीं जंगल सफारी कर वापस आए लोगों को बाघ के दीदार भी हुए जिससे पर्यटक रोमांच से भरे नजर आए और अपनी खुशी को बयां करते नजर आए। गुरुवार की सुबह कोहरे और कड़ाके की सर्दी के चलते पार्क परिसर में सन्नाटा फैला रहा। दुधवा में रात बीताने वाले पर्यटकों ने ही हिम्मत जुटाकर जंगल सफारी का आनन्द लिया। दोपहर की धूप निकलते ही दुधवा का नजारा पूरी तरह बदल गया और पार्क पर्यटकों से गुलजार हो गया । देखते ही देखते पर्यटन परिसर में जिप्सियों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं होटल और गेस्ट हाउस भी फुल नजर आए। पर्यटकों ने सफारी के दौरान बाघ, गैंडा व हिरणों को जंगल मे स्वछन्द रूप से...