धनबाद, जनवरी 2 -- धनबाद, संवाददाता नए साल के जश्न के बीच बुधवार की देर रात से गुरुवार तक अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। गोविंदपुर थाना क्षेत्र के खालसा होटल के पास बुधवार की रात लगभग एक बजे हादसा हुआ। हीरापुर भिस्तिपाड़ा निवासी देवराज दत्ता (45 वर्ष) अपनी बाइक से धनबाद की ओर लौट रहे थे। तभी अज्ञात कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे दूर तक सड़क पर घिसटते चले गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई है। सूचना मिलने पर गोविंदपुर पुलिस ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, यहां उनका इलाज जारी है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हुए हादसों में दर्जनों अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल लाया गया। घायलों में बैंक मोड़ के सुनील पांडेय, ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.