पूर्णिया, जनवरी 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीमांचल समेत पूर्णिया जिले में शीतलहर का प्रकोप लगातार चौथे दिन बुधवार को भी जारी रहा। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रखा है। मौसम विभाग के अनुसार 2 जनवरी तक जिले में कोहरा छाए रहने के आसार बने हुए हैं, जबकि एक जनवरी की दिन-रात और अधिक सर्द रहने की संभावना जताई गई है। 3 जनवरी से मौसम में आंशिक सुधार के संकेत जरूर हैं, लेकिन फिलहाल ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है। बुधवार को पूर्णिया में अधिकतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। सुबह की आद्रता 96 प्रतिशत रही, जबकि शाम होते-होते यह 87 प्रतिशत पर आ गई। अधिक नमी के कारण ठंड का असर और भी ज्यादा महसूस किया गया। दिन के अधिकांश स...