नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- स्टार बल्लेबाज सरफराज खान ने बुधवार को विजय हजारे ट्रॉफी में अपने करियर की सबसे यादगार पारी में से एक खेली। घरेलू क्रिकेट में 'रन मशीन' के नाम से मशहूर सरफराज खान ने साल के आखिरी दिन मैदान पर गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाई। विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई और गोवा के बीच खेले गए मुकाबले में सरफराज ने सिर्फ 75 गेंदों में 157 रनों की अविश्वसनीय पारी खेली। आईपीएल से पहले इस तरह की पारी खेलकर उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है, जिन्होंने इसी महीने हुई नीलामी में सरफराज खान को अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान ने अपनी इस दमदार पारी की बदौलत मुंबई के लिए लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। रोहित ने हाल ही में सिक्किम के खिलाफ 62 गेंदों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.