हापुड़, मार्च 31 -- जिले में वित्तीय वर्ष-2025-26 के अंतिम दिन मंगलवार को सभी सरकारी कार्यालयों, कोषागार और बैंकों में देर शाम तक चहल-पहल रही। पेंडिग फाइलों को निपटाने और बजट का शत प्रतिशत उपयोग करने के लिए मंगलवार को देर शाम तक कामकाज चलता रहा। इसमें बजट का आवंटन, रसीदे, फाइलों के रिकॉर्ड को अंतिम रूप दिया गया। ऐसे में जनपद में वित्तीय वर्ष के अंतिम दो दिनों में 50 करोड़ से अधिक का भुगतान किया गया, ताकि बजट का उपयोग हो सकें।समाज कल्याण विभाग में मंगलवार की देर शाम कामकाज होता रहा। अंतिम दिन में समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के तहत कराई गई गरीब बेटियों के विवाह की फाइलों को आगे बढ़ाया गया। करीब 5.56 करोड़ का भुगतान किया गया। वहीं, राष्ट्रीय परिवारिक लाभ योजना के तहत 30 हजार लाभार्थियों को 30-30 हजार रूपए का लाभ ...