नवादा, मार्च 2 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। इस वर्ष का पहला चंद्रग्रहण 03 मार्च को लगेगा। खग्रास चंद्रग्रहण के दौरान चंद्रमा लाल आभा में दिखाई देगा। जिसे आम बोलचाल में ब्लड मून भी कहा जाता है। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रवक्ता विद्याधर शास्त्री ने बताया कि आसमान साफ रहने की स्थिति में जिले में करीब 45 मिनट की चंद्रग्रहण की अवधि होगी। शाम 6:00 से 6:45 बजे तक चंद्रग्रहण रहेगा। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 03 मार्च को मौसम सामान्य रहने की संभावना है। यदि बादल नहीं छाए तो ग्रहण का नजारा खुले आसमान में आसानी से देखा जा सकेगा। खगोलविदों के अनुसार पृथ्वी जब सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है तो उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है। जिससे चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देता है। अगला चंद्रग्रहण 6 जुलाई 2028 को लगेगा, जो भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.