धनबाद, जनवरी 1 -- धनबाद, संवाददाता। नए साल में भी ठंड और कनकनी बनी रहेगी। साथ ही सुबह से रात तक ठिठुरन बरकरार रहेगी। वहीं धूप खिलने के बाद भी ठंडी हवाएं लोगों को चुभ रही हैं। रात में बर्फीली हवाएं ठिठुरन का अनुभव करा रही हैं। धनबाद में बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। साल का आखिरी दिन अबतक का सबसे ठंडा दिन माना जा रहा है। मौसम विभाग का अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक बढ़ोतरी का अनुमान है। पहाड़ों पर हिमपात का असर यहां भी दिख सकता है। बर्फीली हवाएं मौसम में ठंडक घोल सकती हैं। कोहरे और शीतलहर के दोहरे हमले ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ा दी हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले 10 दिनों तक ठंड का यह प्रकोप जारी रहने की संभावना है। विश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.