इटावा औरैया, सितम्बर 25 -- जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डा. शादाब आलम का कहना है कि इस समय डेंगू के साथ टाइफाइड के मरीज भी बढ़ने लगे हैं कुछ बच्चों को भर्ती भी किया जा रहा है। टाइफाइड मुख्य रूप से साल्मोनेला टाइफी नामक बैक्टीरिया के संक्रमण के कारण होता है दूषित या बिना उबला हुआ पानी पीने से यह बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश करता है इस लिए बच्चों के प्रति विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उनकी साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें और पानी को उबालकर ठंडा करने के बाद ही बच्चों को पिलाएं बच्चों को ऐसा भोजन दें जिसे बच्चे आसानी से बचा सकें ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...