साल्टस्टेज पोर्टफोलियो में 22 संपत्तियां जोड़ेगी
नई दिल्ली, जून 14 -- मुंबई। आतिथ्य क्षेत्र की कंपनी साल्टस्टेज़ ने चालू वित्त वर्ष में 22 से अधिक संपत्तियों को जोड़ने की योजना बनाई हैं, जिसके साथ उसका कुल पोर्टफोलियो 55 पर पहुंच जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कंपनी देश के पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेगी। कंपनी के पास वर्तमान में मिड-प्रीमियम से प्रीमियम श्रेणी में लगभग 1,214 कमरों वाले 33 होटल हैं। गुरुग्राम स्थित यह कंपनी अपने तीन ब्रांड - ऑटोग्राफ, सेलेक्ट और प्रीमियर - के तहत भारत के सात प्रमुख शहरों में मौजूद है। यह भी पढ़ें- अरावली गोल्फ क्लब में खिलाड़ियों एवं पर्यटकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.