समस्तीपुर, जून 22 -- पूसा। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. रत्नेश कुमार झा ने कहा पशुपालन को लाभकारी बनाने के लिए सालो भर हरा चारा की उपलब्धता जरूरी है। इसके सेवन से पशुओं की बेहतर सेहत के साथ पशुपालन लाभकारी साबित होगा। इसमें वैज्ञानिक तरीके व सुझाव से हरा चारा का उत्पादन पशुपालकों की आय वृद्धि में अहम भूमिका निभायेगा। वे सोमवार को कृषि विज्ञान केन्द्र, बिरौली के सभागार में किसान पशुपालकों को संबोधित कर रहे थे।

कार्यशाला का उदघाटन मौका था हरा चारा प्रबंधन विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला के उदघाटन सत्र का। बिहार सतत आजीविका विकास परियोजना के तहत कार्ड, हाइफर इंटरनेशनल एवं पासिंग गिफ्ट्स प्रा.लि के सहयोग से आयोजित कार्यशाला के मौके पर केन्द्र प्रमुख डॉ.आरके तिवारी ने हरा चारा उत्पादन के लिए वैज्ञानि...