कन्नौज, जनवरी 29 -- कन्नौज, संवाददाता। जिले में राजस्व मामलों के निस्तारण में हो रही देरी को लेकर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कड़ा रुख अपनाया है। राजस्व मामलों की समीक्षा के दौरान जिला के समस्त राजस्व न्यायालयों में धारा-34 के अंतर्गत कुल 4987 मामले लंबित पाए गए। इनमें एक वर्ष से अधिक पुराने 888 मामले, तीन वर्ष से अधिक पुराने 234 मामले तथा पांच साल से अधिक अवधि से लंबित 34 मामले शामिल हैं। इतनी बड़ी संख्या में पुराने मामलों के लंबित होने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। समीक्षा में यह भी सामने आया कि नायब तहसीलदार, जलालाबाद के न्यायालय में धारा-34 के अंतर्गत कुल 378 मामले लंबित हैं। इनमें एक वर्ष से अधिक पुराने 76, तीन वर्ष से अधिक पुराने 27 तथा पांच वर्ष से अधिक पुराने 7 मामले शामिल हैं। पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित म...