कौशाम्बी, अप्रैल 22 -- सिराथू तहसील के सौंरई बुजुर्ग में सालों से चल रहे भूमि विवादों का निस्तारण हो गया। एसडीएम ने मौके पर जाकर पैमाइश कराने के बाद बाकायदा बंजर व तालाब की भूमि को खाली कराया। अतिक्रमण को जेसीबी से हटवाया गया। यही तहसील प्रशासन इसके पहले कार्रवाई के नाम पर टालमटोल कर रहा था। 'टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान' अभियान के तहत होने वाली कार्रवाई पर डीएम की पैनी निगाह है। सिराथू तहसील के सौरई बुजुर्ग में डीएम के निर्देश पर एसडीएम सिराथू योगेश कुमार गौड़ ने टीम के साथ शिविर लगाया। इस दौरान भूमि विवाद के मामलों को गंभीरता से सुना गया। भूमि विवाद के पांच मामलों पर कार्रवाई की सहमति बनी। इसके बाद एसडीएम व पुलिस की मौजूदगी में बंजर व ग्राम सभा की भूमि से अतिक्रमण हटवाया गया। बंजर भूमि पर दर्ज बाउण्ड्रीवाल और पिलर आदि के माध्यम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.